लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बीमा धोखाधड़ी मामले में नोएडा कॉल सेंटर से दो लोगों को पकड़ा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:04 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 जून उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर से दो लोगों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये की बीमा धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करने का दावा किया है ।

एसटीएफ की ओर से आज यहां जारी बयान में कहा गया है कि नोएडा के सेक्टर 64 के इंडस्ट्रियल एरिया में एक इमारत में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था । इसमें कहा गया है कि लखनऊ के एसटीएफ की टीम ने वहां छापेमारी की ।

बयान में कहा गया है, ''आरोपी दिलशाद एवं अर्जुन कुमार को मंगलवार की शाम को तीसरी ​मंजिल पर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है । इसमें कहा गया है कि उनके पास से विभिन्न बीमा कंपनियों के ग्राहकों का 330 पृष्ठों का आंकड़ा भी बरामद किया गया है ।

एजेंसी ने कहा, ''उनके पास से 18 मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप, 12 डायरी एवं 17200 नकद रुपये बरामद किये गये हैं जबकि एक मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की गयी है ।

अधिकारियों के अनुसार इन आरोपियों ने एक मामले में कानपुर के एक चिकित्सक से एक करोड़ रुपये की ठगी की है जबकि दूसरे मामले में औरैया के व्यक्ति से 70 लाख रुपये की ठगी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया