लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: विशेष अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को मिली क्लीनचिट खारिज की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:15 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 दिसंबर यहां की विशेष पोक्सो अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को क्लीन चिट देने वाली दाखिल पुलिस रिपोर्ट खारिज करते हुए उन्हें सम्मन किया है। अदालत के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विशेष न्यायाधीश संजीव तिवारी ने शनिवार को आरोपी आमिर, साकिब और शेर खान के संदर्भ में पुलिस की तरफ से दाखिल रिपोर्ट खारिज कर दी और उन्हें 15 दिसंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पुलिस ने तीनों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन पीड़िता की मां ने 13 अक्टूबर 2021 को पुलिस रिपोर्ट को चुनौती दी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को जिले के शाहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।

आरोप है कि जब लड़की गांव के ट्यूबवेल पर पानी पीने गई तो तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और नजदीक के गन्ने की खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपियों ने लड़की को घटना की जानकारी किसी को देने पर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह