लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : विवादित बयान पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 10:39 IST

Open in App

बलिया (उप्र), छह नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला के विवादित बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है।

शुक्ला के विवादित बयान का विरोध करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

शुक्ला ने मंगलवार रात अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश द्वारा पिछले दिनों पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए बयान के सिलसिले में पूछे गए सवाल पर दावा किया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामी जगत के लिए चुनौती बने हुए हैं जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस्लामिक जगत से पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि अखिलेश को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं। हो सकता है कि उन्हें इस संगठन से आर्थिक मदद भी मिल रही हो और अखिलेश आईएसआई के इशारे पर ही जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?