लाइव न्यूज़ :

बसपा प्रमुख मायावती को लग सकता है झटका, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले आरएस कुशवाहा, विधानसभा चुनाव से पहले थाम सकते हैं दामन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2021 20:11 IST

सपा ने दोनों नेताओं के बीच बैठक की एक तस्वीर टैग करते हुए ट्वीट किया, "बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।"

Open in App
ठळक मुद्दे2018 में सपा और बसपा के बीच महागठबंधन के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी।वर्ष 2009 में रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लालजी वर्मा और राम अचल राजभर ने भी पिछले हफ्ते अखिलेश से मुलाकात की थी।

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव आर. एस. कुशवाहा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। कुशवाहा ने सपा राज्य मुख्यालय में अखिलेश से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सपा ने दोनों नेताओं के बीच बैठक की एक तस्वीर टैग करते हुए ट्वीट किया, "बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।"

कुशवाहा ने कहा, "हां मैंने अखिलेश जी से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।" हालांकि, उन्होंने सपा मुखिया से हुई बातचीत के बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया। लखीमपुर के रहने वाले कुशवाहा ने वर्ष 2018 में सपा और बसपा के बीच महागठबंधन के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी।

पूर्व में विधायक और विधान परिषद सदस्य रह चुके कुशवाहा ने वर्ष 2009 में रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इससे पहले, बसपा से निष्कासित किए जा चुके वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा और राम अचल राजभर ने भी पिछले हफ्ते अखिलेश से मुलाकात की थी। उस बैठक को भी एक शिष्टाचार भेंट कहा गया था।

उस वक्त ऐसी अटकलें लगाई गई थीं कि वर्मा और राजभर सपा के टिकट पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लालजी वर्मा जहां बसपा विधायक दल के नेता थे, वहीं राजभर इसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्मा और राजभर को बसपा प्रमुख मायावती ने गत तीन जून को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में दल से निष्कासित कर दिया था। गौरतलब है कि सपा और बसपा दोनों ने ही ऐलान किया है कि वे वर्ष 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने-अपने बलबूते पर लड़ेंगी। 

टॅग्स :Uttar Pradesh assemblyअखिलेश यादवमायावतीबीएसपीbsp
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र