उत्तर प्रदेशः आजमगढ़ जेल में बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिले अखिलेश, बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा-आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी सपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 15:47 IST2022-08-24T15:46:35+5:302022-08-24T15:47:35+5:30

Uttar Pradesh: मायावती ने अखिलेश यादव के गत सोमवार को आजमगढ़ जेल जाकर विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने का जिक्र करते हुए ट्वीट किए। रमाकांत यादव बलवा करने और चक्का जाम के 20 साल पुराने मामले में जेल में बंद हैं।

Uttar Pradesh sp chief Akhilesh yadav meet Bahubali MLA Ramakant Yadav Azamgarh jail BSP president Mayawati said guardian criminal elements party SP | उत्तर प्रदेशः आजमगढ़ जेल में बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिले अखिलेश, बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा-आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी सपा

पता चलता है कि सपा आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।

Highlights सहानुभूति व्यक्त करने के कदम को लेकर हर तरफ तीखी प्रतिक्रिया मिलना स्वाभाविक है। आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।उत्तर प्रदेश की भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ की जेल जाकर वहां बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बुधवार को कहा कि इससे पता चलता है कि सपा आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।

 

मायावती ने अखिलेश यादव के गत सोमवार को आजमगढ़ जेल जाकर अपने विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने का जिक्र करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किये। रमाकांत यादव बलवा करने और चक्का जाम के 20 साल पुराने मामले में जेल में बंद हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा आजमगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने और उनसे सहानुभूति व्यक्त करने के कदम को लेकर हर तरफ तीखी प्रतिक्रिया मिलना स्वाभाविक है। यह इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।"

बसपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न संगठनों एवं आम लोगों द्वारा सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वह मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते, जबकि उनका ही आरोप है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।’’ 

Web Title: Uttar Pradesh sp chief Akhilesh yadav meet Bahubali MLA Ramakant Yadav Azamgarh jail BSP president Mayawati said guardian criminal elements party SP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे