लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मंदिर के पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: October 20, 2021 15:58 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 अक्टूबर मुजफ्फरनगर के शहाबुद्दीन मार्ग क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक मंदिर के पुजारी के 16 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान राज मिश्रा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पुजारी देवेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा है कि मंगलवार को तीन लोग बाहर खाना खाने के बहाने उनके बेटे को साथ ले गए और बाद में रात को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।देवेंद्र प्रसाद मिश्रा यहां गौरी शंकर शिव मंदिर में पुजारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं