लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मूर्ति विसर्जन के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: October 24, 2018 05:09 IST

शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना बौण्डी अंतर्गत खैराबाजार में जुलूस में शामिल महिलाओं को छेड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गये थे।

Open in App

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अराजक तत्वों द्वारा कथित रूप से पथराव करने एवं "पाकिस्तान जिन्दाबाद" के नारे लगाए जाने का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘वीडियो में दिख रहे 8।।।10 अज्ञात व्यक्तियों एवं उनके साथ मौजूद लेकिन उक्त वीडियो में नहीं आ पाये अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मंगलवार को स्थानीय थाना बौण्डी में प्रभारी निरीक्षक की तरफ से भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पर स्थानीय थाने द्वारा मामला दर्ज करके अधिकतर उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है।

एएसपी सिंह ने बताया कि ‘‘पुलिस द्वारा चिन्हित कुछ आरोपी रविवार एवं सोमवार को गिरफ्तार किए जा चुके थे। उन्हें जेल में वारंट तामिल कराया जा रहा है जबकि शेष को चिन्हित करके गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।" 

गौरतलब है कि शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना बौण्डी अंतर्गत खैराबाजार में जुलूस में शामिल महिलाओं को छेड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गये थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां