लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : पूर्व सैनिक के कथित पुलिस उत्पीड़न की जांच को एसआईटी गठित

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:57 IST

Open in App

प्रयागराज, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय को सूचित किया कि भारतीय सेना के पूर्व सैनिक के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। पूर्व सैनिक ने याचिका दाखिल कर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।

राज्य सरकार द्वारा अदालत को यह भी बताया गया कि एसआईटी पूर्व सैनिक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी की भी जांच करेगी और यदि प्रारंभिक जांच में आरोपी पुलिस अधिकारी दोषी पाये जाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी समेत आगे की कार्रवाई की जाएगी। न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी और न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को निर्धारित की है।

अदालत के पूर्व के आदेश के तहत पुलिस महानिदेशक ने सोमवार को हलफनामा दाखिल किया जिसके आधार पर राज्य सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि उप निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा और जांच अधिकारी राम नरेश सिंह सहित आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और प्रारंभिक जांच भी की जा रही है।

इससे पहले आठ जुलाई को चोट की रिपोर्ट और पूर्व सैनिक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को देखने के बाद अदालत ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह बहुत दुखद स्थिति दर्शाती है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत याचिकाकर्ता को मिले मौलिक अधिकारों का आरोपी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा हनन दर्शाता है।” इस मामले को गंभीर मानते हुए और इस पर गंभीरता से विचार की जरूरत बताते हुए अदालत ने पुलिस महानिदेशक को अपना निजी हलफनामा दाखिल कर इस मामले में की गई कार्रवाई बताने को कहा था।

पूर्व सैनिक रेशम सिंह द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने महाधिवक्ता को इस मामले में अदालत का सहयोग करने का अनुरोध किया और 12 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई नए सिरे से करने का निर्देश दिया।

उक्त घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। याचिका के मुताबिक इस साल दो मई को रेशम सिंह अपनी मां और दो बहनों के साथ पीलीभीत से लखीमपुर खीरी जा रहे थे और सुबह करीब नौ बजे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और कार के कागजात दिखाने को कहा। कागजात निकालने में देरी होने पर पुलिस अधिकारियों ने रेशम सिंह और उसके परिजनों को कथित तौर पर गाली देना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर पुलिस अधिकारी आक्रोश में आ गए और रेशम सिंह एवं उनके परिजनों को जिंदगी भर का सबक सिखाने की धमकी देते हुए उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया और पुलिस थाने ले गए।

याचिका के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने रेशम सिंह को खाट से बांधा और लगातार दो घंटे तक डंडों से बुरी तरह से पीटा। इससे उनकी पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पूर्व सैनिक ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और सेना के अस्पताल में अपना इलाज कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो