लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: स्कूल की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत, तीन की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 17, 2018 14:11 IST

घटना की सूचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी गौतम बुध नगर बीएन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने घायल व मृतक के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Open in App

शहर के सलारपुर कालोनी स्थित खजान मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छत और दीवार सोमवार की सुबह भरभरा कर गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके अनुसार यह स्कूल मान्यता प्राप्त नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में के एम पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल के पास देशराज नामक व्यक्ति का एक खाली प्लाट है। इसमें सोमवार सुबह निर्माण कार्य चल रहा था। जिसकी वजह से जेसीबी खुदाई कर रही थी।

उन्होंने बताया की खुदाई की वजह से स्कूल की दीवार नीचे को धंस गई और स्कूल की छत व दीवार भरभरा कर गिर गई। इस घटना में स्कूल में पढ़ रहे छात्र विवेक (10), भूपेंद्र (10), आकाश (8), नैतिक (8) और रेशू (7) दब गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि बच्चों को मलबे से निकाल कर उन्हें नोएडा के यथार्थवाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने भूपेंद्र और विवेक को मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रबंधन व पड़ोस के भूखंड में निर्माण कार्य करा रहे देशराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी गौतम बुध नगर बीएन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने घायल व मृतक के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच एसडीएम दादरी अंजनी कुमार सिंह को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव