लाइव न्यूज़ :

यूपी के संभल से आया झकझोर देने वाला वीडियो, अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखे लड़की के शव को नोचता दिखा कुत्ता

By विनीत कुमार | Updated: November 27, 2020 10:58 IST

समाजवादी पार्टी की ओर से इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वहीं, संभल पुलिस ने कहा है कि इस घटना को लेकर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंभल के सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखे शव को नोचता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरलअस्पताल पर लापरवाही का आरोप, शव एक लड़की का है जिसे सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के लिए लाया गया था

उत्तर प्रदेश के संभल से एक दिल झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया और ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 

समाजवादी पार्टी की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर कहा गया है कि ये संभल के सरकारी अस्पताल का वीडियो है, जिसमें स्ट्रेचर पर रखे लड़की के एक शव को कुत्ता नोच-नोच कर खा रहा है। ये वीडियो 20 सेकेंड का है। इसमें चादर से ढका शव है, जिसे कुत्ता नोच रहा है।

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शव एक लड़की का है जिसे सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था। हालांकि उसकी मौत हो गई। ये साफ नहीं हो सका है कि लड़की की मौत इलाज के दौरान हुई या पहले ही उसकी मौत हो गई थी। 

इस बीच लड़की के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता चरण सिंह ने बताया है कि घायल लड़की को अस्पताल में लाए जाने के डेढ़ घंटे बाद तक किसी ने इलाज शुरू नहीं किया था।

संभल पुलिस ने मामले की जांच का दिया भरोसा

समाजवादी पार्टी की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर संभल पुलिस ने भी जवाब दिया है। ट्वीट पर संभाव पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी संभल/थाना प्रभारी संभल को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये घटना जिला अस्पताल में उस समय हुई जब शव को इमरजेंसी वॉर्ड के पास सीढ़ियों के नीचे रखा गया था। इससे पहले एक नवंबर को भी इस अस्पताल से ऐसी ही घटना सामने आई थी। पोस्टमार्टम हॉउस में रखे एक बच्ची के शव की नाक को आवारा कुत्ते नोंच ले गए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीसंभल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल