लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:26 IST

Open in App

गाजियाबाद, 20 जुलाई साहिबाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम (24) के रूप में की गई है जो उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी के पास से 315 बोर की देसी पिस्तौल, दो जिन्दा कारतूस और अपराध में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की गई है। सोमवार शाम को एक नाके पर रोके जाने पर बाइक सवार दो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। एसपी ने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने गोली चलाना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायर किया जिसमें हरिओम को गोली लगी। इस दौरान उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया और उसने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली और एनसीआर में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को लूटा है। सोमवार को भी वह किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल