लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कश्यप के कोविड से निधन पर प्रधानमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 11:10 IST

Open in App

लखनऊ, 19 मई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई आकस्मिक बैठक में सरकार के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्यप के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ''भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वह जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति''।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक और सरकार में राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री कश्यप के निधन पर मंत्रिपरिषद ने दुख व्यक्त किया है ।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विजय कश्यप (56) को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गुरूग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 18 मई को उनका निधन हो गया।

कश्यप उत्तर प्रदेश सरकार के तीसरे मंत्री है जिनका कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हुआ है। इससे पहले पिछले साल कमला रानी वरूण और चेतन चौहान का कोविड के कारण निधन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए