लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव के चलते बलिया में 60 हजार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:10 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 22 अप्रैल बलिया जिले में पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर 60 हजार लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस की कार्रवाई पर उपस्थित होकर मुचलका नहीं भरने वाले 5,200 लोगों के विरुद्ध उप जिलाधिकारी न्यायालय ने वारंट का आदेश जारी किया है जिसमें पुलिस ने 143 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने 60 हजार लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। इन लोगों को उप जिलाधिकारी अदालत में उपस्थित होकर मुचलका भरना होगा कि वह चुनाव में शांति व्यवस्था को भंग नहीं करेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई के परिप्रेक्ष्य में 5,200 लोग अदालत में हाजिर नहीं हुए हैं। उप जिलाधिकारी अदालत ने मुचलका न भरने वाले इन सभी लोगों के विरुद्ध वारंट का आदेश जारी किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को 143 अपराधियों की गिरफ्तारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं