लाइव न्यूज़ :

रऊफ को हिरासत में लेगी उत्तर प्रदेश पुलिस

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:35 IST

Open in App

लखनऊ, 13 दिसंबर केरल के त्रिवेंद्रम हवाईअड्डे से शनिवार को पकड़े गये पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेता रऊफ शरीफ को उत्‍तर प्रदेश पुलिस हिरासत में लेगी और उससे हाथरस मामले में पूछताछ करेगी।

उत्‍तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने रविवार को 'भाषा' को बताया कि रऊफ हाथरस कांड में वांछित है और उसे लाने के लिए टीम भेजी जाएगी।

कुमार ने बताया कि ईडी की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि हाथरस में सितंबर माह में दलित समुदाय की एक युवती के साथ कथित दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या के बाद राज्‍य का माहौल गर्मा गया था। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तब कहा था कि वहां माहौल खराब करने की बड़ी साजिश की गई है। पुलिस ने इस मामले में मथुरा के मांट थाने में एक मुकदमा दर्ज किया था जिसमें रऊफ भी आरोपी है।

पुलिस के अनुसार, हिंसा भड़काने की साजिश में रऊफ की कथित भूमिका सामने आई है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने रऊफ शरीफ के खिलाफ पिछले 18 नवंबर को लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

रऊफ पीएफआई की छात्र शाखा ‘कैंपस फ्रंट आफ इंडिया’ का महासचिव बताया जाता है जिसके चार साथियों को करीब दो माह पूर्व मथुरा के मांट क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मांट थाने में उन युवकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था जिसमें रऊफ भी वांछित था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रऊफ को त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे से उस समय हिरासत में लिया था, जब वह विदेश भागने की तैयारी में था।

पुलिस के अनुसार, रऊफ के ही कहने पर पीएफआई के पकड़े गए सदस्य हाथरस जा रहे थे। इन युवकों से पूछताछ में भी पुलिस को रऊफ के बारे में खास जानकारी मिली थी।

पुलिस के अनुसार, रऊफ को देश विदेश से करोड़ों रूपये की मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह