लाइव न्यूज़ :

अजब पुलिस का गजब तमाशा! पथराव से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने पहन ली स्टूल और टोकरी, किरकिरी हुई तो लिया एक्शन

By अभिषेक पारीक | Updated: June 17, 2021 20:15 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से पुलिसकर्मी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसे लेकर पुलिस का खूब मजाक बन रहा है। पुलिसकर्मी पथराव से बचने के लिए सिर पर स्टूल और टोकरी रखे नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्टूल और टोकरी पहने पुलिसकर्मियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उन्नाव में पथराव से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने स्टूल और टोकरी का सहारा लिया था। इस मामले में एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से पुलिसकर्मी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसे लेकर पुलिस का खूब मजाक बन रहा है। पुलिसकर्मी पथराव से बचने के लिए सिर पर स्टूल और टोकरी रखे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो गई है, जिसके बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, उन्नाव जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने और लोगों को शांत करने के इरादे से मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी बांस की टोकरी और प्लास्टिक की स्टूल के जरिये अपना बचाव करते दिखे। 

पुलिस अधिकारियों ने लिया एक्शन

इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस का मजाक बनकर रह गया। आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने भी इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने इसे स्थानीय पुलिस की शिथिलता, अक्षमता और गैर व्यावसायिक दक्षता वाला कृत्य माना है। जिसके बाद कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्र, मगरवारा पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश यादव सहित चार को निलंबित कर दिया है। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

शवों को रोड पर रखकर लगाया जाम

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवी खेड़ा गांव के लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। 

तीन घंटे तक चला बवाल

एसडीएम और सीओ ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पथराव कर दिया। जाब्ता होने के बावजूद पुलिस को स्टूल और टोकरी से खुद का बचाव करना पड़ा। यह बवाल करीब तीन घंटे तक चला। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। 

43 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार हादसे में राजेश व विपिन की मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने प्रशासन से 20-20 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस मामले में 43 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो