लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका को रोका : बघेल ने कहा - अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजूबत होगी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:19 IST

Open in App

रायपुर, 20 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को आगरा जाने के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को रोके जाने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि ‘न्याय’ के रास्ते में वह जितना अड़ंगा डालेंगे, अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।

आगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के आरोपी व्यक्ति की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाद्रा को पुलिस ने बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक लिया था। हालांकि बाद में उन्हें आगरा रवाना होने की अनुमति दे दी गई थी।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने इस घटना के बाद ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा है, ‘‘मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को समझ लेना चाहिए कि ‘न्याय’ के रास्ते में वह जितना अड़ंगा डालेंगे, अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई और ताकतवर होगी।’’

उन्होंने हैशटैग ‘वाल्मीकियोंकेसाथ_प्रियंका’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘प्रभु राम जब अन्याय के खिलाफ लड़ने लंका जा रहे थे, रास्ते में उनको कई बाधकों ने रोका, वे नहीं रुके, न्याय हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग