लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने युवती का जलता हुआ शव बरामद किया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 15:44 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 11 मार्च जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर-बिंदकी सड़क मार्ग के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवती का जलता हुआ शव बरामद किया।

कल्याणपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर करीब छह बजे मुरादीपुर चौराहा से कुछ दूरी पर बिंदकी सड़क मार्ग के किनारे झाड़ियों के बीच में करीब 24-25 साल की एक अज्ञात युवती का जलता हुआ शव बरामद किया गया है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई।

उन्होंने बताया, प्रथमदृष्टया लग रहा है कि युवती की हत्या करके उसके शव को यहां लाकर शव को जलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आस-पास के थानों से लापता महिलाओं की सूची मांगी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू