लाइव न्यूज़ :

हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने वारंट पेश किया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:04 IST

Open in App

प्रयागराज, 18 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस ने हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के खिलाफ पिछले साल यहां दर्ज एक प्राथमिकी के मामले में पेशी का वारंट इंदौर के केन्द्रीय जेल और जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

निरीक्षक (अपराध शाखा) धाकेश्वर सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि फारुकी के खिलाफ पिछले वर्ष अप्रैल में एक स्थानीय अधिवक्ता की शिकायत पर जार्ज टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि अप्रैल में हास्य कलाकार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं का कथित रूप से अपमान किया था।

सिंह ने बताया कि प्रयागराज के जार्जटाउन थाने में दर्ज प्राथमिकी में फारुकी का पता गलत दर्ज कराया गया था और उसमें पिता के नाम का भी उल्लेख नहीं था, इस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। चार महीने पहले ही प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी थी।

सिंह ने बताया, ‘‘यह जानकारी मिलने पर कि मुनव्वर फारुकी इंदौर की जेल में बंद है, हम स्थानीय अदालत में गए और उसकी पेशी का वारंट हासिल किया। हमने सात जनवरी को यह वारंट इंदौर के केन्द्रीय कारागार और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।’’

गौरतलब है कि फारुकी के खिलाफ इंदौर के तुकोगंज थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है और इस संबंध में वह न्यायिक हिरासत में शहर के केन्द्रीय कारागार में बंद है। तुकोगंज थाने में भी फारुकी पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का ही मामला दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह