लाइव न्यूज़ :

एनकाउंटर के दौरान मुंह से ठांय-ठांय करने वाले दरोगा को यूपी पुलिस करेगी सम्मानित, सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

By भारती द्विवेदी | Updated: October 17, 2018 11:35 IST

इस पूरे प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया में यूपी पुलिस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन यूपी पुलिस इस मामले को सकारात्मक तरीके से ले रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में अपराधियों को डराने के लिए दरोगा मनोज कुमार मुंह से 'ठांय-ठांय' की आवाज निकाल रहे हैं। खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस मुंह से गोली की आवाज निकालने वाले दरोगा को इनाम देने जा रही है। दरोगा को सम्मानित करने के लिए संभल एसपी यमुना प्रसाद ने डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को पत्र लिखा है। 

इस पूरे प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह यूपी पुलिस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन यूपी पुलिस इस मामले को सकारात्मक तरीके से ले रही है। उनका कहना है कि दरोगा मनोज ने जो किया वो बहादुरी का काम था। इसलिए उनका नाम बहादुरी पुरस्कार के लिए भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर की देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिसकर्मी की पिस्टल से फायर नहीं हुआ। जिसके बाद दारोगा मनोज मुंह से 'ठांय-ठांय' कर गोली की आवाज निकालने लगे। दारोगा ने ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाशों को डराने की कोशिश की, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। हालांकि पुलिस ने दो बदमाशों में से एक को गिरफ्तार भी किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?