लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस किया लाठीचार्ज

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:36 IST

Open in App

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली स्थित सभा स्थल जाने की जिद कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कथित लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रविवार को सकलडीहा क्षेत्र से सपा विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व सपा सांसद रामकिशुन और पूर्व विधायक मनोज सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए रामगढ़ जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सपा नेताओं को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन वे मुख्यमंत्री के सभा स्थल तक जाने की जिद पर अड़े रहे और मुख्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस दौरान विधायक प्रभु नारायण यादव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह से धक्का मुक्की की। इस बीच अन्य सपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गए जिससे पुलिस को मजबूरन हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा।

अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र