लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘मिर्जापुर’ के निर्माताओं के खिलाफ मामले की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:47 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने वेब श्रृंखला ‘‘मिर्जापुर’’ के निर्माताओं के खिलाफ एक मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मिर्जापुर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम दो दिन पहले यहां आई थी जो मुंबई के अपने समकक्षों की मदद से जांच कर रही है।

टीम मिर्जापुर के कोतवाली देहात पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही है जिसमें श्रृंखला के निर्माताओं पर ‘‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने के लिए उकसाने’’ के आरोप लगाये गये है।

वेब श्रृंखला के कार्यकारी निर्माता, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, भौमिक गोंडालिया, और अमेजन प्राइम वीडियो मंच को प्राथमिकी में नामित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को मुंबई डीसीपी (डिटेक्शन-आई) से नियमानुसार अनुमति लेने के बाद यहां जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस ने जांच को लेकर दो पुलिस बलों के बीच तकरार के बारे में अटकलों को खारिज किया।

सोशल मीडिया पर इस तरह के कुछ संदेश चल रहे है लेकिन मुंबई पुलिस ने दावा किया कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

मिर्जापुर रेंज के आईजी पीयूष कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 17 जनवरी को दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वेब श्रृंखला में मिर्जापुर की छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है जो कि एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान है और मिर्जापुर का अपराध से कोई लेना-देना नहीं है जैसा कि इसमें दिखाया गया है।

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र, अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से बृहस्पतिवार को उस याचिका पर जवाब देने को कहा था जिसमें आरोप लगाया गया है कि वेब श्रृंखला ‘मिर्जापुर’ में इस शहर को ‘गुंडों का शहर’ दिखाकर इसकी ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक छवि को पूरी तरह बिगाड़ दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं