लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी से 22 मरीजों की मौत, आगरा का पारस अस्पताल सीज, 96 कोविड मरीज थे भर्ती

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2021 20:47 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने अस्पताल को जब्त किया है। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इस मामले में एफआईआर की भी संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे96 कोविड रोगियों की ऑक्सीजन की आपूर्ति कथित तौर पर पांच मिनट के लिए बंद कर दी गई थी।पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम 9 की बैठक कर इस घटना पर संज्ञान लिया है।

आगराः आगरा प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। पारस अस्पताल को सीज कर दिया है। आगरा के डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

वायरल वीडियो के आधार पर कहा गया है कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल के दौरान 22 मरीजों की मौत हो गई थी। कथित घटना जब राज्य चिकित्सा ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहा था। वीडियो 28 अप्रैल को बनाया गया था।

अस्पताल में 96 कोविड रोगियों की ऑक्सीजन की आपूर्ति कथित तौर पर पांच मिनट के लिए बंद कर दी गई थी। प्रशासन ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम 9 की बैठक कर इस घटना पर संज्ञान लिया है। सीएम ने पूरे मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अस्पताल में 26-27 अप्रैल को 22 कोविड से संबंधित मौतों से इनकार करते हुए, एडीएम (शहर) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को वीडियो की जांच करने और मामले को देखने का आदेश दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगरा के एक निजी अस्पताल में कुछ हफ्ते पहले ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल के दौरान एक साथ 22 मरीजों की मौत होने संबंधी खबर को लेकर मंगलवर को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस खतरनाक अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। 

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है। इस ख़तरनाक अपराध के ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस खबर के संदर्भ में ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं और कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी।

मंत्री कहते हैं कि मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें, ज्यादा न दें। जबकि आगरा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की गई।’’ उन्होंने सवाल किया कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है? 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशआगरायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?