लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव : पहले चरण का मतदान जारी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:18 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार सुबह 18 जिलों में दो लाख 21 हजार से ज्यादा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। इसमें कहा गया है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के दो लाख 21 हजार से अधिक सीटों के लिए तीन लाख 33 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रदेश में चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान जारी है ।

पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11442 प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19313 पदों के लिए 81747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14789 पदों के लिए 114142 प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 186583 पदों के लिए 126613 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रदेश के अपर चुनाव आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बुधवार को बताया कि मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच हो रहा है और इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक मेल लोज से दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे।

इस बार चुनाव मैदान में भाजपा, सपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी तथा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी है। हालांकि प्रत्याशी किसी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि उन्हें आयोग द्वारा स्वतंत्र चुनाव निशान दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?