लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 73.5 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 28, 2021 01:50 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को करीब 73.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चला।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 20 जिलों में 2.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम सभा सदस्य के पदों की 2.14 लाख सीटें हैं।

आयोग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 73.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों पर 10,416 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों पर 88584 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों पर 1,16,162 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों पर 57,649 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब