लाइव न्यूज़ :

अब आजम खान और उनके पूरे परिवार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2019 18:29 IST

अब्दुल्ला आजम पर आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट और फिर चुनावी हलफनामे में जन्म की तिथि को लेकर अलग-अलग बर्थ सर्टिफिकेट दिए हैं। बता दें कि आजम खान के खिलाफ रामपुर में 84 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान और उनके परिवार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारीरामपुर जिला कोर्ट ने जारी किया वारंट, अब्दुल्ला आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने से जुड़ा है मामला

समाजवादी पार्टी नेता और सांसद आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रामपुर जिला कोर्ट ने आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये वारंट उनके बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के मामले में जारी हुआ है। अब्दुल्ला आजम भी समाजवादी पार्टी से विधायक हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम को मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश होना था लेकिन तीनों उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर तय की गई है। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कराया था।

अब्दुल्ला आजम पर आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट और फिर चुनावी हलफनामे में दो अलग-अलग बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराये हैं। बता दें कि आजम खान के खिलाफ रामपुर में 84 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आजम खान पर जमीन हथियाने, अतिक्रमण, किताब चोरी, मूर्ति चोरी, बिजली चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी जैसे मामले दर्ज हैं।

आजम खान अग्रिम जमानत लेने में नाकाम रहे हैं। उनकी पत्नी तनजीन फातिमा पूर्व में राज्यसभा सांसद रही हैं। उन्होंने हाल में पिछले महीने रामपुर में उपचुनाव में विधान सभा के लिए चुना गया।  

टॅग्स :आज़म खानरामपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया