लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड के मामले कम, 40 नए केस, 101 मरीजों ने कोरोना वायरस को दी मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2021 15:47 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में 62,644 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण की वजह से आज दो लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरस की वजह से अब तक 457 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।आज 101 मरीजों ने कोरोनावायरस को मात दिया।विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोरोनावायरस के 40 नये मामले सामने आये हैं जबकि दो मरीजों की जान चली गयी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 40 नये मरीज सामने आये जिसके साथ ही अब तक जिले में 62,644 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण की वजह से आज दो लोगों की मौत हुई है।

जनपद में इस वायरस की वजह से अब तक 457 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज 101 मरीजों ने कोरोनावायरस को मात दिया। जनपद में 61,576 मरीज ठीक हो चुके हैं। दोहरे ने बताया कि यहां विभिन्न अस्पतालों एवं घरों में पृथक वास में 611 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है।

उप्र के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर जिलों में सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू से ढील दिये जाने की घोषणा की। इन दो जिलों में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकान और बाजार खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन रहेगी जबकि शनिवार व रविवार को पूरे दिन ये बंद रहेंगे।

राज्य में ऐसे जिलों की संख्या अब 67 हो गयी हैं जहां 600 से कम रोगी हैं इस लिये इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू से ढील दी गयी हैं । शनिवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा लेकिन शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

बयान के मुताबिक प्रदेश के 67 जिलों में संक्रमण के मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने 75 जिलों में से 55 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी थी । बयान के मुताबिक कोरोना महामारी से प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 जांच की गईं। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 1,092 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 4,346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह अब तक कुल 16 लाख 56 हजार 763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता