लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : आपसी विवाद में नौ लोग घायल

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:40 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 14 अक्टूबर जिला मुख्यालय से करीब साठ किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ फतेहशाहपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मार-पीट के दौरान गोली के छर्रे लगने से दो महिलाओं सहित कुल नौ लोग घायल हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सोनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भरतगढ़ फतेहशाहपुर निवासी अमृत लाल ने अपनी तहरीर में राधा रमण मिश्रा सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि बुधवार देर शाम उसके चाचा उदयराज हरिजन गाँव की दुकान से सामान लेने जा रहे थे, उसी दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास बैठे मिश्रा सहित आधा दर्जन लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि शोर गुल सुन कर उदयराज के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से मारपीट और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली के छर्रे लगने से सीमा देवी, मीना देवी और मारपीट में उदयराज, सुखलाल, बुद्धलाल, संतोष व अमृत लाल सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सीमा और मीना को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और चार अज्ञात सहित आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?