लाइव न्यूज़ :

युवती ने सिपाहियों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 5 हजार रुपए न देने पर वायरल कर दिया प्राइवेट वीडियो, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 19, 2021 11:37 IST

उत्तरप्रदेश के कानपूर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आ रहा है , जहां तीन सिपाहियों ने मिलकर पहले युवती-युवक का निजी वीडियो बनाया और फिर युवती को पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगे । पैसे न देने पर पुलिसकर्मियों ने उसका निजी वीडियो वायरल कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देकानपूर के अकबरपुर कोतवाली के सिपाहियों पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपयुवती ने कहा कि 5 हजार रुपए न देने पर निजी वीडियो कर दिया वायरल एक कंस्ट्रक्शन ऑफिस में थे युवक-युवती, सिपाहियों ने बना लिया था वीडियो

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं । दरअसल बीते 13 जून को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा इलाके में कंस्ट्रक्शन ऑफिस में युवक-युवती अंदर थे । इस बीच अचानक तीन  सिपाही वहां पहुंचे और गेट के बाहर से ही मोबाइल रिकॉर्डिंग करते हुए अंदर घुसते चले गए और कमरे में मौजूद  युवक-युवती का वीडियो बनाने लगे । उनसे नाम-पता  पूछकर  सिपाही दोनों को अकबरपुर कोतवाली लेकर चले गए । 

न्यूज 18 की खबर के अनुसार, उसके बाद मामले में युवक और युवती के माता-पिता को भी बुलाया गया, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें घर ले गए  लेकिन इस मामले में हैरान करने वाला मोड़ तब आया । जब युवती ने सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए । उसने कहा कि जिन सिपाहियों ने उनका वीडियो बनाया था । वह उससे 5000 रुपए की मांग कर रहे थे । सिपाहियों ने कहा कि अगर 5000 रुपए नहीं मिले, तो वह वीडियो वायरल कर देंगे । जब युवती ने पैसे नहीं दिए तो इसके बदले में सिपाहियों ने उसका और युवक का वीडियो वायरल कर दिया । इसके बाद युवती ने इस बात की शिकायत जिले के मुख्य पुलिस कार्यालय में की ।

युवती ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसे धमकी गे रहे थे, साथ-साथ अश्लील बातें भी कर रहे थे । जिसके चलते वह अपनी शिकायत उच्च अधिकारी से करने आई है । वही इस मामले में क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने का एक प्रकरण संज्ञान में आया है । इस मामले में जांच में पता चला है कि चौकी के एक पुलिस लाइन के दो सिपाहियों द्वारा यह कृत्य किया गया है । इन दोनों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की बात कर रही है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है