लाइव न्यूज़ :

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी को मुरादाबाद के होटल में नहीं मिला कमरा, जानें किसके कहने पर हैदराबाद के सांसद को किया गया इनकार

By आजाद खान | Updated: January 5, 2022 13:54 IST

इस मामले में होटल वालों का कहना है कि ओवैसी को कमरा नहीं देने के लिए पुलिस ने मना किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को मुरादाबाद के एक होटल में कमरा नहीं मिला है।पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नाम से यह कमरा पहले से ही बुक कराया गया था फिर भी होटल वालों ने कमरा देने से इंकार किया है।ओवैसी को बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के साथ प्रस्तावित जनसभा को भी रद्द करना पड़ा है।

उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को पहले से ही बुक करने के बावजूद भी उन्हें कमरा नहीं मिलने की बात सामने आई है। यह घटना मुरादाबाद का है जहां वे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, ओवैसी के नाम से कुछ कमरें पहले से ही बुक किए गए थे लेकिन जब उनके आने का समय हुआ तो होटल वालों ने कमरा देने से इंकार कर दिया। इस पर ओवैसी के समर्थक भड़क गए और होटल के बाहर जमकर हंगामा भी किया। वहीं जब इस मामले में होटल वालों से बात किया गया तो उन लोगों ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी को कमरे नहीं देने के लिए पुलिस वालों ने मना किया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी के तरफ से दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में कुछ कमरें बुक किए गए थे। ओवैसी के नाम से पहले से ही बुक कमरें को लेने जब कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचा तो होटल वालों ने कमरा देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने खूब बवाल किया और कारण जानने की कोशिश की, तो उन्हें पता चला कि कमरा नहीं देने के लिए पुलिस ने मना किया है। वहीं जब इस मामले में पुलिस से पूछा गया तो उन लोगों ने कमरा नहीं देने के बात से इंकार किया, बल्कि यह बात भी कहा कि सुरक्षा मामलों के कारण ओवैसी को यहां आने से पहले पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी। होटल वालों ने ओवैसी के अलावा और लोगों को कमरे देने पर कोई रोक नहीं होने के बात को भी स्वीकारा है।  

ओवैसी ने जनसभा को किया रद्द

उत्तर प्रदेश का माहौल ओवैसी के लिए अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ जहां उनको होटल में कमरा नहीं मिलता है तो वहीं दूसरी तरफ उनको अपनी चुनावी सभाएं भी रद्द करनी पड़ जा रही है। ऐसे में उन्होंने गुजरात की साबरमती जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के साथ एक प्रस्तावित जनसभा भी करने वाले थे, लेकिन अली अहमद के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद ओवैसी को यह फैसला लेना पड़ा था।

टॅग्स :एआईएमआईएमउत्तर प्रदेशमुरादाबादभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी