लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश को योगी सरकार नहीं, योग्य सरकार चाहिए : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:50 IST

Open in App

लखनऊ, 17 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश को योग्य सरकार चाहिए, योगी सरकार नहीं।

सपा मुख्यालय में रविवार को यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता हरिकिशोर तिवारी, मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा और उनके समर्थकों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि '' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पास कोई काम नहीं है, भाजपा सरकार सिर्फ नाम बदलना, रंग बदलना, नेम प्लेट बदलवाना, स्‍टूल पर बिठाना, होर्डिंग लगवाना, गंगा जल छिड़कवाना, कार पलटवाना, फोटो हटवाना, गड्ढों की जगह जेब भरना जानती है।''

यादव ने कहा, ''ये मिलावट वाले, झूठ बोलने वाले, धुआं उड़ाने वाले और टायर चढ़ाने वाले लोग हैं और जनता इनसे बहुत नाराज है, प्रदेश को योग्य सरकार चाहिए, योगी सरकार नहीं। ''

सपा अध्यक्ष ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि लखनऊ के साथ-साथ कई जगह पेट्रोल सौ रुपये के पार हो गया, जनता को हर चीज महंगी खरीदनी पड़ रही है,जनता परेशान है और ऐसे में भाजपा को लोगों के प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए।’’

उन्होंने जातीय जनगणना कराने की मांग दोहराई और कहा कि कांग्रेस की सरकार के वक्त भी नेता जी (मुलायम सिंह यादव), लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने जातीय जनगणना कराने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं