उत्तर प्रदेश : मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:12 IST2021-09-09T15:12:42+5:302021-09-09T15:12:42+5:30

Uttar Pradesh: Monsoon likely to pick up again | उत्तर प्रदेश : मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश : मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना

लखनऊ, नौ सितंबर उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना है।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य की कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। इस दौरान मिर्जापुर, दुद्धी (सोनभद्र) तथा मवाना (मेरठ) में तीन-तीन सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा ललितपुर, घोरावल (सोनभद्र), मिर्जापुर, आजमगढ़, वाराणसी, करछना (प्रयागराज), रिहंद बांध (सोनभद्र), सहसवान (बदायूं), राठ (हमीरपुर) तथा जानसठ (मुजफ्फरनगर) में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

केंद्र का मानना है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वर्षा का यह सिलसिला 11 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: Monsoon likely to pick up again

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे