लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मंत्री ने दिल्ली के सरकारी विद्यालयों की खराब दशा पर पुरानी और संपादित खबरें ट्वीट कीं: सिसोदिया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ‘‘नकारात्मक खबरें’’ फैलाने के प्रयास के तहत राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी विद्यालयों की खराब स्थिति पर पुरानी और ‘‘संपादित’’ समाचार क्लिप ट्वीट की थीं।

सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल को झूठ के सहारे चुनौती दी गयी है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हवाला देते हुए कहा, ‘‘22 दिसंबर को लखनऊ में शिक्षा के योगी मॉडल बनाम केजरीवाल मॉडल की खुली बहस होगी। यह हमारे लोकतंत्र के लिए स्वास्थ्यवर्धक एवं सार्थक बहस होगी और उत्तर प्रदेश तथा देश के करोड़ों बच्चे इससे लाभान्वित होंगे। ’’

सिंह ने दिल्ली सरकार के विद्यालयों की खराब दशा चार कथित समाचार क्लिप ट्वीट की थीं और कहा था कि बहस का न्योता देने से पहले आम आदमी पार्टी सरकार को अपने स्कूलों की दशा सुधारनी चाहिए।

उन्होंने उस ट्वीट को सिसोदिया एवं केजरीवाल को ट्वीट किया था।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ जब आप ने इसकी घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी, तब भाजपा के मंत्री घबरा गए। लेकिन जब उन्हें दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के बारे में कोई नकारात्मक खबरें नहीं मिल पाई तो वह फर्जी खबरें फैलाने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

क्रिकेटAshes 2025: एशेज सीरीज़ जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का उड़ाया तगड़ा मज़ाक, पहनी 'रॉनबॉल' शर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: तुकाराम म्हात्रे ने बदलापुर के दानापुर वार्ड नंबर 1 में स्पष्ट जीत हासिल की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति प्रचंड जीत की ओर, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, BMC चुनाव के लिए भी मंच तैयार ?