उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:52 IST2021-01-09T17:52:08+5:302021-01-09T17:52:08+5:30

Uttar Pradesh minister Suresh Rana's father dies | उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन

उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन

मुजफ्फरनगर, नौ जनवरी उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह राणा का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार थे।

सुरेश राणा ने बताया, ‘‘मेरे पिता का शुक्रवार की रात शामली जिले के थाना भवन में निधन हो गया।’’

उन्होंने बताया कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रणबीर सिंह राणा के पांच बेटे और एक बेटी है।

भाजपा के कई नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौत पर दुख जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh minister Suresh Rana's father dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे