लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

By भाषा | Updated: November 20, 2021 00:41 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 19 नवंबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय लड़की से यहां के अल्लाहगंज इलाके में एक झोला छाप डॉक्टर और उसके साथी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब लड़की बाजार जा रही थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि जब लड़की झोला छाप डॉक्टर के क्लिनिक से गुजर रही थी तो आरेापी और उसके साथी ने उसे क्लिनिक में खींच लिया और उससे सामूहिक बलात्कार किया।

एसपी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों राम बाबू ओर अक्षय कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया।

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू पी सिन्हा ने बताया कि बलात्कार के कारण लड़की को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी की हालत अभी ठीक है लेकिन वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं। एसपी ने बताया कि बच्ची के इलाज का खर्च पुलिस उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos