लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः मऊ में नाबालिग लड़की को तीन युवक उठाकर छत पर ले गए, छेड़खानी का विरोध करने पर छत से नीचे फेंका, अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 24, 2020 21:50 IST

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम हुई इस घटना में छत से फेकने से लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर छेड़खानी करने लगे। बाद में उसके शोर मचाने पर लड़कों ने उसे छत के नीचे फेंक दिया।पीड़ित लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी से मुहल्ले के रहने वाले तीन युवकों ने छेड़खानी की फिर उसके साथ मार पीट कर छत से नीचे गिरा दिया। इसी के आधार पर परिजनों द्वारा तीन युवकों को मुकदमे में दर्ज कराया गया उनको तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

मऊः मऊ जिले के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में एक नाबालिग लड़की को उसके मुहल्ले के तीन युवक उठाकर छत पर ले गये और कथित तौर पर छेड़खानी करने लगे। बाद में उसके शोर मचाने पर लड़कों ने उसे छत के नीचे फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम हुई इस घटना में छत से फेकने से लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पुलिस को पीड़ित लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी से मुहल्ले के रहने वाले तीन युवकों ने छेड़खानी की फिर उसके साथ मार पीट कर छत से नीचे गिरा दिया। इसी के आधार पर परिजनों द्वारा तीन युवकों को मुकदमे में दर्ज कराया गया उनको तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि वलीदपुर मुहल्ले में रहने वाली एक लड़की (करीब 15 साल) अपने घर जा रही थी कि रास्ते मे ही मुहल्ले के रहने वाले शकील , शकील का भतीजा जुनैद और एक अन्य युवक मिलकर उसे छत पर ले गये और उसके साथ में छेड़खानी की और फिर शोर मचाने पर उसको छत से फेंक दिया। घुले ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, लड़की का इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है ।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं को छुड़ाया गया

मुंबई अपराध शाखा ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुछ समय के लिए फिल्म अभिनेता के तौर पर काम कर चुके एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिका निभा चुकी तीन महिलाओं को छुड़ाया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्य करते हुए कि रैकेट में अभिनय के क्षेत्र में संघर्षरत एवं बेली डांसर शामिल हैं, अपराध शाखा की इकाई 12 ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और 10.50 लाख रुपये में एक सौदा किया। उन्होंने बताया कि बाद में वरिष्ठ निरीक्षक महेश तावडे के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल पर छापा मारा और ये गिरफ्तारियां की। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वनराई पुलिस थाने की ओर से आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह