लाइव न्यूज़ :

मथुराः खानदान के दो परिवारों में खूनी झड़प, पति-पत्नी की मौत, दो पुत्र घायल, तीन अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 6, 2020 18:37 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, "थाना सुरीर के गांव ब्योंही निवासी अशोक कुमार उर्फ गुल्ली तथा गुलवीर के बीच सोमवार को खेतों में ट्रैक्टर के कटर से धान निकालते समय उड़ रही धूल को लेकर कहा-सुनी हो गई थी, जिससे दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया।"

Open in App
ठळक मुद्देझगड़े में गोली लगने से एक पक्ष के पति-पत्नी की मौत हो गई तथा उनके दो पुत्र घायल हो गए।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के तीन लोगों को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने अशोक (55 वर्ष) एवं उसकी पत्नी गीता (52 वर्ष) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में मंगलवार को खानदान के दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में गोली लगने से एक पक्ष के पति-पत्नी की मौत हो गई तथा उनके दो पुत्र घायल हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के तीन लोगों को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, "थाना सुरीर के गांव ब्योंही निवासी अशोक कुमार उर्फ गुल्ली तथा गुलवीर के बीच सोमवार को खेतों में ट्रैक्टर के कटर से धान निकालते समय उड़ रही धूल को लेकर कहा-सुनी हो गई थी, जिससे दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया।"

उन्होंने बताया, "मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे गुलवीर उसके पुत्र कमल व बलराम के अलावा नरेन्द्र तथा सोनदेवी आदि ने लाठी-डंडे, तमंचे-बन्दूक से अशोक शर्मा पर हमला बोल दिया। पति को बचाने आईं पत्नी गीता शर्मा ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने अशोक (55 वर्ष) एवं उसकी पत्नी गीता (52 वर्ष) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।’’

डॉ.ग्रोवर ने बताया, ‘‘ जब अशोक के बेटे राजेश व मुकेश ने माता-पिता को बचाने पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया।" एसएसपी ने बताया, ‘‘गोली लगने से घायल पति-पत्नी को परिजन कोतवाली सुरीर लेकर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी गुलवीर व उसके दो बेटों कोमल व बलराम को घटना में प्रयुक्त किए गए हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।" उन्होंने बताया कि दोनों ही परिवारों के सदस्य एक ही बाबा की दो अलग-अलग पत्नियों के पौत्र एवं प्रपौत्र हैं। एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह