लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:03 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, (उत्तर प्रदेश), नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भसानी गांव में शुक्रवार को एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज को लेकर विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुरकाजी पुलिस थाना के क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की पहचान रूबी के रूप में की गयी है, जिसकी नौ साल पहले विकास नाम के एक व्यक्ति से शादी हुई थी। रूबी अपने ससुराल में ही मृत पाई गयी थी और उसके परिजनों अथवा पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस बीच, रूबी के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसको प्रताड़ित किया और उसकी हत्या करने के बाद उसे फंदे से लटका दिया। परिजनों ने इस मामले में रूबी के पति विकास और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?