उत्तर प्रदेश: मनोज कुमार सिंह बने यूपी के नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा की लेंगे जगह

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 30, 2024 16:35 IST2024-06-30T16:34:49+5:302024-06-30T16:35:37+5:30

1988 बैच के आईएएस मनोज कुमार सिंह को वर्तमान में कई अहम विभागों का दायित्व संभाल रहे थे। मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर माना जाता है।

Uttar Pradesh: Manoj Kumar Singh becomes the new Chief Secretary of UP, will replace Durga Shankar Mishra | उत्तर प्रदेश: मनोज कुमार सिंह बने यूपी के नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा की लेंगे जगह

उत्तर प्रदेश: मनोज कुमार सिंह बने यूपी के नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा की लेंगे जगह

Highlightsयूपी के 55वें मुख्य सचिव बने मनोज कुमार सिंहमनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर माना जाता हैदुर्गा शंकर मिश्रा को नहीं मिला चौथी बार सेवा विस्तार

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही मनोज कुमार सिंह सूबे के नए मुख्य सचिव बन गए। 1988 बैच के आईएएस मनोज कुमार सिंह को वर्तमान में कई अहम विभागों का दायित्व संभाल रहे थे। मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर माना जाता है। सूबे के 55वें मुख्य सचिव के रूप में उनकी तैनाती किए जाने का फैसला रविवार की सुबह हुआ। इसके साथ ही राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथा सेवा विस्तार दिए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। 27 मार्च 1947 में  मोला नाथ झा यूपी के पहले मुख्य सचिव बनाए गए थे।

कई अफसरों को सुपर सीड कर बने मुख्य सचिव
  
वर्ष 1984 के बैच के अफसर दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल रविवार को खत्म हो रहा था। दुर्गा शंकर मिश्रा दिसंबर 2021 में रिटायरमेंट होने वाले थे। तब उन्हें सेवा विस्तार देकर यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था। फिर उन्हें वर्ष 2022 में सेवा विस्तार मिला। इसके बाद दिसंबर 2023 में जब उनका कार्यकाल खत्म होने को था तब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा गया। 30 जून को उनका बढ़ाया हुआ कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। 

इस बार भी ब्यूरोक्रेसी में यह चर्चा थी कि एक बार फिर से दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है क्योंकि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी बेहद काबिल अधिकारी मानते हैं, लेकिन इस बार उन्हे चौथा विस्तार नहीं मिला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले मनोज कुमार सिंह को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने पर केंद्र सरकार ने रजामंदी जता दी। दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह सूबे के नए सचिव बनाए गए मनोज कुमार सिंह वर्तमान में राज्य के  कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

मनोज कुमार सिंह को 1987 बैच के अरुण सिंघल और इसी बैच की लीना नंदन तथा 1988 बैच के रजनीश दुबे को सुपरसीड करके मुख्य सचिव बनाया गया। अरुण सिंघल और लीना नंदन केंद्रीय नियुक्ति पर हैं, जबकि रजनीश दुबे राजस्व परिषद के अध्यक्ष हैं। बीते डेढ़ वर्षों से शासन की कई बड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने में मनोज कुमार सिंह की अहम भूमिका रही है। इस नाते केंद्र सरकार ने सीएम योगी विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाने वाले मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने पर अपनी रजामंदी जता दी। मनोज कुमार सिंह वर्ष 2025 में रिटायर होंगे।

दुर्गा शंकर मिश्र ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में सबसे अधिक सेवा विस्तार पाने वाले दुर्गा शंकर मिश्र पहले आईएएस हैं। वह 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 30 दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था। इस तब उन्हे तीन सेवा विस्तार देते हुए केंद्र सरकार ने इस पद पर बनाए रखा था। इसके पहले सूबे में किसी भी मुख्य सचिव को तीन बार सेवा विस्तार नहीं मिला था।
 

Web Title: Uttar Pradesh: Manoj Kumar Singh becomes the new Chief Secretary of UP, will replace Durga Shankar Mishra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे