लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : पुलिस की छापेमारी के दौरान हृदयाघात से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:45 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 13 दिसंबर शामली जिले के एक गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हृदयाघात से उस वक्त मौत हो गई, जब पुलिस ने व्यक्ति के दामाद की तलाश में उसके घर पर छापा मारा। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान जिले के बिडोली गांव के नफीस के रूप में हुई है। झिंझाना थाना के प्रभारी श्यामवीर सिंह के मुताबिक, मारपीट के एक मामले में वांछित मुनीर को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रामदा गांव का निवासी मुनीर अपने ससुर के घर में है। सिंह ने कहा कि घर की तलाशी के दौरान नफीस को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई, जबकि मुनीर भागने में सफल रहा। नफीस के परिवार ने बाद में विरोध प्रदर्शन किया और मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह