उत्तर प्रदेश : यमुना नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:45 IST2021-10-07T15:45:16+5:302021-10-07T15:45:16+5:30

Uttar Pradesh: Man dies due to drowning in Yamuna river | उत्तर प्रदेश : यमुना नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश : यमुना नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

मुजफ्फरनगर, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में यमुना नदी में डूबने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यमुना ब्रिज चौकी के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार को पितृ अमावस्या के अवसर पर विनोद और राजू एक अन्य व्यक्ति सुरेंद्र के साथ यमुना में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान विनोद कुमार (30) की डूबने से मौत हो गई, जबकि राजू (35) को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: Man dies due to drowning in Yamuna river

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे