लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:26 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), दो जून उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर अपनी पत्नी की हत्या करने और बेटे को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी व्यक्ति को वारदात के दो दिन बाद बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की एक टीम ने आरोपी मुरली सिंह को गांव के पास के जंगल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार बाबरी थानांतर्गत गोगवान जलालपुर गांव में सोमवार आधी रात को भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर यह वारदात हुई।

पुलिस ने बताया कि मुरली सिंह ने अपनी पत्नी सुदेश और 20 साल के बेटे अजय पर कुदाल से हमला कर दिया । अजय मां को बचाने का प्रयास कर रहा था।

बाबरी पुलिस थाना प्रभारी नेम चंद ने बताया कि मुरली सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गंभीर रूप से घायल उसके बेटे अजय का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां