लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सपा विधायक पारसनाथ यादव का निधन, सीएम योगी और अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त किया शोक

By भाषा | Updated: June 12, 2020 20:43 IST

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी पारसनाथ यादव नहीं रहे। उत्तर प्रदेश में तीन बार मंत्री, दो बार सांसद और 7 बार विधायक रहे यादव पार्टी के काफी पुराने नेता थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे यादव जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट से विधायक थे। पारसनाथ यादव के निधन का समाचार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट के जरिए दी।शिवपाल ने कहा, ''वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुःखी हूं।

लखनऊः समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधायक पारसनाथ यादव का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद जौनपुर में निधन हो गया। उन्हें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अत्यंत करीबी माना जाता था।

वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने जौनपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे 73 वर्षीय यादव जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट से विधायक थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके निधन की जानकारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट के जरिए दी।

शिवपाल ने कहा, ''वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक पारसनाथ यादव जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुःखी हूं। यह समाजवादी आंदोलन और मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें । मैं शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।''

समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वज आधा झुका दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पारसनाथ के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

पारसनाथ यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय में शोकसभा हुई जिसमें अखिलेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, अवधेश प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश ने कहा कि पारसनाथ यादव ने किसानों तथा कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया । उनका राजनीतिक सफर ग्राम पंचायत से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत (लोकसभा) तक रहा। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

पारसनाथ यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पारसनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दीक्षित ने अपने शोक संदेश में कहा कि पारसनाथ जनपद जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र मल्हनी के लोकप्रिय सदस्य थे । वह सात बार विधानसभा के सदस्य एवं दो बार सांसद रहे । समय-समय पर महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश की सेवा की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवयोगी आदित्यनाथशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों