लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में कुछ सुधार, अन्य डाक्टरों से ली जा रही है सलाह, अभी भी वेंटिलेटर पर

By भाषा | Updated: June 19, 2020 21:39 IST

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. आर के धीमान, किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी के विशेषज्ञ डाक्टरों से भी टंडन के इलाज के लिए सलाह ली जा रही है। टंडन को सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने पीटीआई-भाषा को शुक्रवार को बताया, ''राज्यपाल की हालत में बहुत मामूली सुधार है।उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुये है। 85 वर्षीय टंडन को सांस लेने में दिक्कत, पेशाब में परेशानी और बुखार की शिकायत पर गत 11 जून की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

लखनऊः मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में कुछ सुधार है। उनके लीवर और किडनी की स्थिति सुधर रही है लेकिन वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डा. राकेश कपूर ने यहां जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में कुछ सुधार है। उनके लीवर और किडनी की स्थिति सुधर रही है और इस समय वह डायलिसिस पर नहीं है हालांकि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकीय विशेषज्ञों की एक टीम उन्हें लगातार अच्छे से अच्छा मेडिकल उपचार दे रही है।

इससे पहले डा. कपूर ने कहा था कि राज्यपाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है लेकिन नियंत्रण में है। कपूर ने बताया कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. आर के धीमान, किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी के विशेषज्ञ डाक्टरों से भी टंडन के इलाज के लिए सलाह ली जा रही है। टंडन को सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने पीटीआई-भाषा को शुक्रवार को बताया, ''राज्यपाल की हालत में बहुत मामूली सुधार है लेकिन उन्हें अब भी वेंटिलेटर से हटाया नहीं गया है। उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुये है।''

उन्होंने बताया कि राज्यपाल टंडन के स्वास्थ्य को लेकर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर आर के धीमान के अलावा किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों से विचार-विमर्श किया गया है और उनकी सलाह पर अमल भी किया जा रहा है। 85 वर्षीय टंडन को सांस लेने में दिक्कत, पेशाब में परेशानी और बुखार की शिकायत पर गत 11 जून की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशयोगी आदित्यनाथशिवराज सिंह चौहानभोपाललखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं