लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कानपुर समेत 9 जिलों के बदले कप्तान, 14 IPS अफसरों के ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2020 10:20 IST

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के आदेश दिए हैं। कानपुर के एसएसपी अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ में तैनाती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में 14 आईपीएस अफसर के ट्रांसफर, 9 जिलों के बदले गए कप्तान कानपुर के एसएसपी अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ में तैनाती

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में 14 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं। माना जा रहा है कि आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर जल्द किए जा सकते हैं। जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं उनमें कानपुर, पीलीभीत, सीतापुर, शाहजहांपुर, सहारनपुर, प्रयागराज ,हाथरस, उन्नाव और बागपत शामिल हैं। कानपुर के एसएसपी अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ में तैनाती दी गई है। 

कानपुर में अनंत देव की जगह सहारनपुर में तैनात रहे एसएसपी दिनेश कुमार पी को कमान दी गई है। एसपी शाहजहांपुर एस चनप्पा को अब एसएसपी सहारनपुर बनाकर भेजा गया है। अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में एसपी एस आनंद को एसपी शाहजहांपुर बनाया गया है।

इसके अलावा एसपी सीतापुर एलआर कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के पद पर भेजा गया है। एसपी हाथरस गौरव बंसवाल को एसपी अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है। एसपी एसटीएफ आरपी सिंह को एसपी सीतापुर बनाया गया है। उन्नाव के एसपी विक्रांत वीर को एसपी हाथरस बनाया गया है। एसएसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रतीक्षारत रखा गया है।

एसपी पीलीभीत अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है। इन्होंने सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की जगह ली है। लखनऊ साइबर क्राइम के एसपी रोहन पी कनय को एसपी उन्नाव बनाया गया है। एसपी सीबीसीआईडी जय प्रकाश को एसपी पीलीभीत के पद पर भेजा गया है। एसपी मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात अजय कुमार सिंह को एसपी बागपत की कमान मिली है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं