उत्तर प्रदेश नतीजेः अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों पर भी बीजेपी का दबदबा, मायावती की चमक फीकी!

By आदित्य द्विवेदी | Published: May 24, 2019 11:33 AM2019-05-24T11:33:12+5:302019-05-24T11:33:12+5:30

प्रदेश की 16 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं इनमें से 13 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। महज दो सीटें बसपा के हिस्से आई हैं

Uttar Pradesh Lok Sabha Results: BJP won in reserved seats gives a message, mayawati fade | उत्तर प्रदेश नतीजेः अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों पर भी बीजेपी का दबदबा, मायावती की चमक फीकी!

उत्तर प्रदेश नतीजेः अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों पर भी बीजेपी का दबदबा, मायावती की चमक फीकी!

Highlightsउत्तर प्रदेश में 16 संसदीय सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।इन 16 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है।

उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों के परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। प्रदेश में 'प्रचंड मोदी लहर' ने सारे राजनीतिक समीकरण ध्वस्त कर दिए हैं। विजय रथ पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली है वहीं सपा के खाते में सिर्फ पांच सीटें आई हैं। 2 सीटें बीजेपी की सहयोगी अपना दल को मिली हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि प्रदेश की 16 सीटें अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए सुरक्षित हैं इनमें से 13 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। महज दो सीटें बसपा के हिस्से आई हैं और एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार जीते हैं। इन नतीजों से सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि क्या दलितों के बीच मायावती की चमक फीकी पड़ चुकी है?

बीजेपी के हिस्से आई अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित ये सीटें

उत्तर प्रदेश की 16 सुरक्षित सीटों में से 13 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आई हैं। इनमें आगरा, बहराइच, बांसगांव, बाराबंकी, बुलंदशहर, एटा, हरदोई, हाथरस, जालौन, मछलीशहर, मिश्रिख, मोहनलालगंज और शाहजहांपुर हैं। रॉबर्ट्सगंज सीट अपना दल के हिस्से आई है। इसके अलावा महज दो सीटों नगीना और लालगंज में बसपा उम्मीदवार जीते हैं।

उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर विजेताओं की सूचीः-

क्रम संख्यासीटविजेता का नामपार्टीजीत का अंतर
1.आगरासत्यपाल सिंह बघेलभारतीय जनता पार्टी211546
2.अकबरपुरदेवेन्द्र सिंह ' भोले 'भारतीय जनता पार्टी275142
3.अलीगढ़सतीश कुमार गौतमभारतीय जनता पार्टी229261
4.इलाहाबादरीता बहुगुणा जोशीभारतीय जनता पार्टी184275
5.आम्बेडकर नगररितेश पाण्डेयबहुजन समाज पार्टी95880
6.अमेठीस्मृति इरानीभारतीय जनता पार्टी55120
7.अमरोहाकुँवर दानिश अलीबहुजन समाज पार्टी63248
8.ऑवलाधर्मेन्द्र कश्यपभारतीय जनता पार्टी113743
9.आज़मगढ़अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी259874
10.बदायूंडा0 संघमित्रा मौर्याभारतीय जनता पार्टी18454
11.बागपतडा० सत्‍यपाल सिंहभारतीय जनता पार्टी23502
12.बहराइचअक्षयवर लालभारतीय जनता पार्टी128752
13.बलियावीरेन्द्र सिहभारतीय जनता पार्टी15519
14.बांदाआर० के० सिंह पटेलभारतीय जनता पार्टी58938
15.बांसगांवकमलेश पासवानभारतीय जनता पार्टी153468
16.बाराबंकीउपेन्द्र सिंह रावतभारतीय जनता पार्टी110140
17.बरेलीसंतोष कुमार गंगवारभारतीय जनता पार्टी167282
18.बस्तीहरीश चन्द्र उर्फ हरीश द्विवेदीभारतीय जनता पार्टी30354
19.भदोहीरमेश चन्दभारतीय जनता पार्टी43615
20.बिजनौरमलूक नागरबहुजन समाज पार्टी69941
21.बुलन्‍दशहरभोला सिंहभारतीय जनता पार्टी290057
22.चन्‍दौलीडॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेयभारतीय जनता पार्टी13959
23.देवरियारमापति राम त्रिपाठीभारतीय जनता पार्टी249931
24.धौरहरारेखा वर्माभारतीय जनता पार्टी160611
25.डुमरियागंजजगदंबिका पालभारतीय जनता पार्टी105321
26.एटाराजवीर सिंह (राजू भैय्या)भारतीय जनता पार्टी122670
27.इटावाडॉ राम शंकर कठेरियाभारतीय जनता पार्टी64437
28.फैजाबादलल्लू सिंहभारतीय जनता पार्टी65477
29.फर्रूखाबादमुकेश राजपूतभारतीय जनता पार्टी221702
30.फतेहपुरनिरंजन ज्योतिभारतीय जनता पार्टी198205
31.फतेहपुर सीकरीराजकुुुमार चाहरभारतीय जनता पार्टी495065
32.फिरोज़ाबादडा० चन्‍द्र सेेेन जादौनभारतीय जनता पार्टी28781
33.गौतम बुद्ध नगरडॉ0 महेश शर्माभारतीय जनता पार्टी336922
34.गाजियाबादविजय कुमार सिंहभारतीय जनता पार्टी501500
35.गाजीपुरअफजाल अंसारीबहुजन समाज पार्टी119392
36.घोसीअतुल कुमार सिंहबहुजन समाज पार्टी122568
37.गोन्‍डाकीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैयाभारतीय जनता पार्टी166360
38.गोरखपुर रवि किशनभारतीय जनता पार्टी301664
39.हमीरपुरकुॅँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देलभारतीय जनता पार्टी248652
40.हरदोईजय प्रकाशभारतीय जनता पार्टी132474
41.हाथरसराजवीर दिलेरभारतीय जनता पार्टी260208
42.जालौनभानु प्रताप सिंह वर्माभारतीय जनता पार्टी158377
43.जौनपुरश्‍याम सिंह यादवबहुजन समाज पार्टी80936
44.झांसीअनुराग शर्माभारतीय जनता पार्टी365683
45.कैरानाप्रदीप कुमारभारतीय जनता पार्टी92160
46.कैसरगंजबृजभूषण शरण सिंहभारतीय जनता पार्टी261601
47.कन्नौजसुबृत पाठकभारतीय जनता पार्टी12353
48.कानपुरसत्यदेव पचौरीभारतीय जनता पार्टी155934
49.कौशाम्‍बीविनोद कुमार सोनकरभारतीय जनता पार्टी38722
50.खीरीअजय कुमारभारतीय जनता पार्टी218807
51.कुशी नगरविजय कुमार दूबेभारतीय जनता पार्टी337560
52.लालगंजसंगीता आजादबहुजन समाज पार्टी161597
53.लखनऊराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी347302
54.मछलीशहरभोलानाथ (बी.पी. सरोज)भारतीय जनता पार्टी181
55.महराजगंजपंकज चौधरीभारतीय जनता पार्टी340424
56.मैनपुरीमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टी94389
57.मथुराहेमा मालिनीभारतीय जनता पार्टी293471
58.मेरठराजेन्द्र अग्रवालभारतीय जनता पार्टी4729
59.मिर्जापुरअनुप्रिया सिंह पटेलअपना दल (सोनेलाल)232008
60.मिश्रिखअशोक कुमार रावतभारतीय जनता पार्टी100672
61.मोहनलालगंजकौशल किशोरभारतीय जनता पार्टी90229
62.मुरादाबादडा॰ एस0टी0हसनसमाजवादी पार्टी97878
63.मुजफ्फरनगरसंजीव कुमार बालियानभारतीय जनता पार्टी6526
64.नगीनागिरीश चन्द्रबहुजन समाज पार्टी166832
65.फूलपुरकेशरी देवी पटेलभारतीय जनता पार्टी171968
66.पीलीभीतफिरोज वरूण गॉंधीभारतीय जनता पार्टी255627
67.प्रतापगढ़संगम लाल गुप्ताभारतीय जनता पार्टी117752
68.राय बरेलीसोनिया गांधीइंडियन नेशनल कांग्रेस167178
69.रामपुरमोहम्मद आज़म खांसमाजवादी पार्टी109997
70.राबर्ट्सगंजपकौड़ी लाल कोलअपना दल (सोनेलाल)54336
71.सहारनपुरहाजी फजर्लुरहमानबहुजन समाज पार्टी22417
72.सलेमपुररविन्दरभारतीय जनता पार्टी112477
73.सम्‍भलडा0 शफीकुर्रहमान बर्क़समाजवादी पार्टी174826
74.सन्‍त कबीर नगरप्रवीन कुमार निषादभारतीय जनता पार्टी35749
75.शाहजहॉपुरअरुण कुमार सागरभारतीय जनता पार्टी268418
76.श्रावस्तीराम शिरोमणिबहुजन समाज पार्टी5320
77.सीतापुरराजेश वर्माभारतीय जनता पार्टी100833
78.सुल्तानपुरमेनका संजय गांधीभारतीय जनता पार्टी14526
79.उन्नावस्वामी साक्षी जी महाराजभारतीय जनता पार्टी400956
80.वाराणसीनरेन्द्र मोदीभारतीय जनता पार्टी479505

* ये डेटा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं।

Web Title: Uttar Pradesh Lok Sabha Results: BJP won in reserved seats gives a message, mayawati fade



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.