लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों का लॉकडाउन शुरू, पुलिस ने की नाकेबंदी, जानिए क्या-क्या नियम होंगे लागू

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2020 06:53 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32 हजार पार कर चुका है और राज्य में अब तक 862 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान राज्य के सभी ऑफिस, दुकान, बाजार, मंडी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डोर-स्टेप डिलिवरी से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे भी खुले रहेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 10 जुलाई की रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया था। यूपी में तीन दिनों का लॉकडाउन लागू हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने बॉर्डर पर नाकेबंदी करनी शुरू कर दी है। गाजियाबाद और नोएडा में पुलिस ने रात 10 बजे के बाद कई वाहनों को रोककर चेक करना शुरू किया है। हालांकि फिलहाल उनको हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है। पुलिस ने राज्य के ने अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी भी कर दी है। 

धार्मिक स्थल, अस्पताल और जरूरी सामान की दुकानें रहेंगी खुली, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद 

लॉकडाउन के दौरान राज्य के सभी ऑफिस, दुकान, बाजार, मंडी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि धार्मिक स्थल, अस्पताल और जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी।

तीन दिनों के लॉकडाउन में इस दौरान रेलवे और फ्लाईट का संचालन भी जारी रहेगा। इस दौरान पूरे यूपी में सफाई एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

सरकार ने यह भी कहा है कि ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे। वहीं शहरी इलाकों में जरूरी उद्योगों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे। इन प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू कराया जाएगा।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वहीं लॉकडाउन में मालवाहक वाहनों की आवाजही पर कोई रोक नहीं होगी। वहीं, राष्ट्रीय और राज्य हाइवे पर वाहनों के आवागमन भी जारी रहेगी। रेलवे पर किसी तरह का राज्य में कोई पाबंदी नहीं होगी। 

यूपी राज्य सड़क परिवहन की बसें चलना जारी रहेंगी। घरेलू हवाई सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब भी रोक जारी है। 

आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य और मेडिकल सेक्टर से जुड़ी सेवा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी। मेडिकल सेवाओं से जुड़े लोगों के आने-जाने पर भी किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा।  डोर-स्टेप डिलिवरी से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे भी खुले रहेंगे। वहीं लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश में कोरोना के  32,362 मामले,  862 मौतें, जानें ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आंकड़े 32,362 हो गये हैं। वहीं महामारी से मरने वाले लेागों की कुल संख्या बढ़कर 862 हो गई है।  प्रदेश में इलाजरत मरीजों की कुल संख्या 10,373 है। इसके अलावा अब तक 21,227 मरीज पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। उप्र में अब तक कुल 32,362 लोग संक्रमित हुए हैं ।

राज्य में इस समय आइसोलेशन वार्ड में 9,983 लोगों को रखा गया है। इसके अलावा पृथक-वास में इस वक्त 4,160 लोग रखे गए हैं, जिनके नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है।राज्य में अब तक 10 लाख 36 हजार नमूनों की जांच की गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया