लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री की कार मथुरा से चोरी, भरतपुर में खड़ी मिली

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:21 IST

Open in App

मथुरा, पांच अगस्त उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं मत्स्य विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की इनोवा क्रेस्टा कार बुधवार की रात उनके भांजे के घर के बाहर से चोरी हो गई थसी जिसे पुलिस ने पड़ोसी राज्य राजस्थान के भरतपुर से बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सदर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की इनोवा क्रेस्टा कार बुधवार की रात उनके भांजे मनोज फौजदार के घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। लेकिन सुबह उठने पर कार वहां से गायब थी।

मंत्री ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने अंतत: कार में लगे जीपीएस की मदद से उसे खोजा। पुलिस को यह कार राजस्थान के भरतपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लावारिस अवस्था में मिली।

गौरतलब है कि चौधरी लक्ष्मी नारायण जनपद के छाता क्षेत्र से विधायक हैं और शहर के मयूर विहार, भरतपुर रोड पर रहते हैं। वहीं, उनके भांजे का घर उसी रोड पर स्थित धौलीप्याऊ क्षेत्र की चंद्रपुरी कालोनी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण