लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश : हत्या के दोषी चार सगे भाइयों समेत पांच लोगों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:16 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 10 दिसंबर उत्तरप्रदेश में चित्रकूट जिले की एक अदालत ने लाठियों से पीटकर एक युवक की हत्या करने के जुर्म में चार सगे भाइयों समेत पांच दोषियों को बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि सात फरवरी 2012 की रात कहेटा गांव में लाठियों से पीटकर वीर सिंह नामक युवक की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में चार सगे भाइयों संवल सिंह, मान सिंह, मंगल सिंह और सुमेर सिंह तथा उनके साथी लल्लू कहार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपाल सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सभी पांच आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे