लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : रिश्वत लेते लेखपाल और उप निरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:54 IST

Open in App

बलिया/ संत कबीर नगर (उप्र) 27 जुलाई उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में एक लेखपाल और एक उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन, वाराणसी की टीम ने मंगलवार को बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र से लेखपाल पूरन सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के अजेश कुमार राय ने शिकायत की थी कि लेखपाल सिंह स्वामित्व योजना के अंतर्गत मालिकाना हक हेतु पक्ष में कार्रवाई करने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने लेखपाल के पास से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।

सुखपुरा थाना के प्रभारी गगन राज सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है तथा बताया कि लेखपाल के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, संत कबीर नगर में गोरखपुर की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने मंगलवार को उप निरीक्षक राम मिलन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक दल के प्रभारी रामधारी मिश्रा ने बताया कि उन्हें धनघाटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमा निवासी अब्दुल्ला खान की ओर से शिकायत मिली थी, शिकायतकर्ता के मुताबिक गांव करमा के कुछ लोगो ने उसकी पिटाई की थी जिसकी प्राथमिकी उसने दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच राम मिलन कर रहे थे और कथित तौर पर आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 10,000 रुपये की मांग कर रहे थे, इसलिए अब्दुल्ला ने भ्रष्टाचार विरोधी विभाग में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर मंगलवार को छापेमारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos