लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : किसान आंदोलन के समर्थन में वाम दलों ने राज्‍यपाल को सौंपा ज्ञापन

By भाषा | Updated: November 28, 2020 13:21 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवंबर वामपंथी दलों-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले), अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लॉक के राज्य स्तरीय नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के समर्थन और उन पर किये जा रहे अत्याचारों के खिलाफ शनिवार को राजभवन जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा।

माकपा के राज्‍य सचिव डॉक्‍टर हीरालाल यादव ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्‍ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि कृषि क़ानूनों के खिलाफ दिल्ली आ रहे किसानों के साथ पुलिस प्रशासन जो रवैया अख्तियार कर रहा है, वह बेहद चिंताजनक, अमानवीय अनुचित और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में जनता की समस्याओं पर शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन पर रोक लगायी जा रही है, यहां तक कि पर्चे बांटने पर भी पुलिस गिरफ्तार कर रही है, इस मामले में हम आपका हस्तक्षेप जरूरी समझते हैं।

प्रतिनिधि मंडल में माकपा के राज्य सचिव डॉ. हीरालाल यादव, राज्य सचिव मण्डल सदस्य कामरेड प्रेमनाथ राय, भाकपा के राज्य परिषद सदस्य फूलचंद, अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लाक के राज्य स्तरीय नेता उदयनाथ सिंह, भाकपा (माले) के रमेश सिंह सेंगर शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos